[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी पियूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे
अभियान के क्रम में 26 फरवरी को उ०नि० अखिलेश गुप्ता मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित सगरा तिराहा कस्बा अमेठी पर मौजूद थे | मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को मुंशीगंज रोड कस्बा अमेठी के पास से शाम को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया | पूछने पर अपना नाम संजय बताया जिसकी तलाशी से एक पन्नी में 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ |
Leave a Reply