01 लाख 98 हजार 835 पशुओं का हुआ टीकाकरण,45 दिनों में 05 लाख 82 हजार पशुओं को लगने हैं खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के टीके

[object Promise]

जनपद में 45 दिनों तक अभियान चलाकर पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए जनपद में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी पशुपालक अपने पशुओं को टीके अवश्य लगवाएं। विभाग की ओर से निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र पाठक ने बताया कि खुरपका-मुंहपका बीमारी की चपेट में आने वाले पशुओं के मुंह से लार टपकने लगती है, बीमारी होने पर पशुओं के मुंह में छाले पड़ जाते हैं, पशु चारा खाना बंद कर देता है, पैरों में सूजन आने लगती है, पशुओं के खुर लाल रंग के दिखाई पड़ने लगते हैं, पशु चल नहीं पाता और बुखार से पीड़ित हो जाता है, समय से उपचार ना होने पर उसकी जान भी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि जनपद में पालतू पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए पशु टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 01 लाख 98 हजार 835 पशुओं को निशुल्क टीके लगाए जा चुके हैं। जनपद में 13 अक्टूबर से पशुपालन विभाग की ओर से पशु टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत पालतू गाय, भैंस इत्यादि पशुओं को खुरपका व मुंहपका रोग से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं। जनपद में ग्रामीण क्षेत्र व समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में 05 लाख 82 हजार पशुओं के टीकाकरण के लिए 40 टीमें गठित की गई हैं। टीम के सदस्य गांव-गाँव घूमकर पशुओं को खुरपका व मुंहपका रोग से बचाव के लिए निशुल्क टीके लगा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 266 गांवों में 01 लाख 98 हजार 835 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *