01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में कराएं शामिल

[object Promise]

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 16 दिसंबर से,बीएलओ घर-घर जाकर करें मतदाता सूची का सत्यापन।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 16 दिसंबर से चलाया जाएगा। जिसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों/राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जो मतदाता 01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों उनका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाए तथा जो लड़कियां शादी कर ससुराल जा चुकी हों या जो मृतक हों या जनपद छोड़ कर बाहर चले गए हों उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि 01 जनवरी 2020 के आधार पर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में नाम बढ़ाने और नाम हटवाने का कार्य 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक किया जाएगा, प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 27 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध करवाने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं ताकि जनपद का जेंडर रेशियो सही रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने, नाम हटवाने या संशोधन करने के लिए nvsp.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *