होली मनाने सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब

[object Promise]

इटावाः होली मनाने पैतृक गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक खराब हो गई है। जिन्हें ईलाज के लिए सैफई से लखनऊ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पेट दर्द की शिकायत है। होली पर स्पर्म और पेशाब भरे गुब्बारे फेंकने वाले मनचलों के लिए दिल्ली में तैनात पांच हजार पुलिसकर्मीइससे पहले पूर्व सीएम एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम अपने पूरे परिवार के साथ सैफई पहुंचे। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव, बच्चे अर्जुन और टीना भी आए हैं। सैफई में एक जमाने में कुर्ता फाड़ होली खेली जाती थी। बाद में मुलायम सिंह यादव ने कुर्ता फाड़ होली के स्थान पर फूलों की होली की नई परंपरा की शुरूआत की।

सैफई में मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ गांव एवं आसपास के लोग बड़ी तादाद में फूलों की होली खेलने जाते हैं। होली का फाग गायन भी होता हैं। फाग गायक फाग गाते हैं और मुलायम सिंह यादव उन्हें इनाम देते हैं। सैफई में होली मिलन की तैयारियां की गई. वहीं मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के आवास के बाहर होली खेलने एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

रंग और हुड़दंग से सराबोर है पूरा देश, सीमा पर जवानों ने खेली होली, यहां देखें झलकियाँ

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *