बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
प्रयागराज। हैदराबाद के डाक्टर रेड्डी के बलात्कारी हत्यारे आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर देने वाली हैदराबाद पुलिस को बहरिया ब्लॉक प्रमुख ने दिया 51000 रुपए।
सनद रहे कि बहरिया ब्लॉक प्रमुख कुलदीप पांडेय ने हैदराबाद गैंगरेप व हत्या केस डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के चारो आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर देने वाली हैदराबाद पुलिस की बहादुरी को देख कर व देश में सराहनीय कार्य की चर्चा के विषय पर 51000 रुपए का ईनाम दिया ।
ब्लॉक प्रमुख कुलदीप पांडेय ने ये भी कहा कि इस घटना को पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा देश में दुष्कर्म करने वालो के साथ यही हर्ष होना चाहिए और जिससे ऐसा अपराध करते वक्त अपराधी सौ बार सोचे।
ब्लॉक प्रमुख कुलदीप पांडेय ने ये भी कहा कि अगर उनको ये राशि देने के लिए हैदराबाद जाना पड़े को वो जरूर जाएंगे और ईनाम की राशि अपने हाथो से देंगे।।
Leave a Reply