हैदराबाद गैंगरेप केस पर मायावती ने कहा- UP और दिल्ली पुलिस ले हैदराबाद पुलिस से सीख

[object Promise]

लखनऊ/नई दिल्ली। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीख लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां अपराधियों को राज्य के मेहमानों की तरह माना जाता है, अभी यूपी में जंगल राज है।

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने मुठभेड़ पर कहा कि एक आम नागरिक के रूप में मैं खुश महसूस कर रही हूं कि यही वह अंत था जो हम सभी उनके लिए चाहते थे। लेकिन यह अंत कानूनी प्रणाली के माध्यम से होना चाहिए था। यह उचित चैनलों के माध्यम से होना चाहिए था।

दिल्ली की निर्भया की मां ने खुशी जताते हुए कहा कि मैं इस सजा से बेहद खुश हूं। पुलिस ने एक बड़ा काम किया है और मेरी मांग है कि जिन पुलिसकर्मियों ने इस एनकाउंटर को किया है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले 7 सालों से दौड़ रही हूं। मैं इस देश और सरकार की न्याय प्रणाली से अपील करती हूं कि निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द मौत की सजा दी जाए।

पीड़िता महिला वेटनरी के पिता ने कहा है कि मेरी बेटी की मौत हुए 10 दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मेरी बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *