रिपोर्टर रामजी साहू
गत दिनों जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर ओवर लोड ट्रक व वाहनों के नंबरों में कई गई छेड़छाड़ के विरूद्ध छेड़े गए अभियान के तहत करीब 70 ट्रको की सीज किया गया था।जिसके चलते ट्रक मालिकों में हड़कंप मचने से अब चोर रास्ता से निकल रहे है ओवर लोड ट्रक, मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने हाइवे,नेशनल हाइवे अन्य मार्गो को सुरक्षित रखने के लिए ट्रको को अंडर लोड मोरंग,गिट्टी,बालू आदि ली जाने के आदेश जारी किए थे।
लेकिन यहां बड़ी कार्यवाही के बाद भी ओवर लोड ट्रको का चोरी छिपे निकलना अब भी जारी है।यह ओवर लोड ट्रक अब सीधे हाइवे मार्ग से न गुजर कर चोरीछिपे अन्य मार्ग से निकल रहे हैं। यह ट्रक फतेहपुर के भिटौरा बाईपास से पहले भिटौरा गांव तक आते हैं।इसके बाद भिटौरा से थोड़ा आगे भोलापुर गांव के समीप खड़े हो जाते हैं।
इसके बाद ARTO.का लोकेशन जानने के बाद वाहन को निकालते है। ऐसे ही भोलापुर गांव के समीप करीब 4 गिट्टी लड़े ओवर ट्रक खड़े थे,पूंछने पर खलासी ने बताया कि ट्रक गोरखपुर,फैजाबाद, बस्ती के है।ट्रक मालिक ने कहा है कि ट्रक सीज होने से बचने के लिए मुख्य मार्ग से न आकर चोर रास्ते से आना।अब फतेहपुर भिटौरा के रास्ते ओवर लोड ट्रकों के निकलने से मार्ग खराब हो रहा है। लेकिन इन ओवर लोड ट्रकों पर अंकुश नही लग पा रहा है।
Leave a Reply