हिन्दू सेना ने पाक पर कार्यवाही को  लेकर मिठाई बाट कर जताई ख़ुशी

[object Promise]

उन्नाव। हिन्दू सेना ने बड़े चौरहे पर की आतिशबाजी, शहर भ्रमण कर मुख्य चौराहों के साथ ही सदर विधायक पंकज गुप्ता  के आवास पर व शहर कोतवाली में बाटी मिठाइयां हिन्दू सेना के प्रदेश महामंत्री अमित शुक्ला ने कहा कि “हिंदुस्तान के द्वारा पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद पर किये गए  हमले से देशवासियो में खुशी की लहर दौड़ गयी है” जिला महासचिव अनुज ठाकुर ने काव्य रूप में कहा कि “मची तबाही पाक में विरोधी सारे मौन है, बदला लेकर दिखा दिया मोदी आखिर कौन है ।

वही नगर अध्यक्ष आर्यन राणा ने भारतीय वायुसेना का आभार व्यक्त किया । जिला अध्यक्ष ओमी मिश्रा ने सभी का मुँह मीठा करवाया नवाब गंज ब्लॉक अध्यक्ष रितेश तिवारी ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की इस मौके पर अभिनव श्रीवास्तव, आलोक प्रताप, आलोक शुक्ला, अनूप यादव, शशांक अवस्थी, सुनील महाजन, जय सिंह, शिवा, कुलदीप, राधे वर्मा, शिवम तिवारी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *