हिन्दूवादी संगठनों ने वेलेन्टाइन डे का फूंका पुतला

[object Promise]
फतेहपुर।  पाश्चात्य सभ्यता का प्रतीक वेलेन्टाइन डे की पूर्व संध्या पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए वेलेन्टाइन का पुतला आग के हवाले कर दिया। हिन्दूवादी संगठनों का कहना रहा कि भारत देश के युवाओं को इस दिन को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाकर अपनी संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए। हिन्दूवादी संगठनों ने चेताया कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दिन अश्लीलता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
शहर के पटेलनगर चैराहे पर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां पाश्चात सभ्यता के प्रतीक वेलेन्टाइन का पुतला आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि बजरंग दल का उद्देश्य प्रेम के नाम पर फैल रही अश्लीलता को समाप्त करना है।
लव जेहाद को रोकना है। बजरंग दल के जिला संयोजक शानू सिंह ने बताया कि बजरंग दल पश्चिमी संस्कृति का विरोध करता है। युवा देश का भविष्य है। युवा गलत राह पर न जाये इन विदेशी डे को न मनाकर मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाकर अपनी संस्कृति को बचाना चाहिए। जो मनचले विदेशी सभ्यता के नाम पर बहनों को परेशान करते हैं अश्लीलता फैलाते हैं उन पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने वेलेन्टाइन डे मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। भारतीय संस्कृति में फूहड़ता अश्लीलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर विनय मिश्रा, आनन्द तिवारी, रूद्र कश्यप, प्रशांत पुरवार, यश शर्मा, शिवम पाल, शिवम सैनी, राज, राजू, मंजीत दिवाकर, अंकित पाल, शशांक जोशी, प्रिंशु कश्यप, अजय शर्मा, अंचल दिवाकर, वरून तिवारी, अभिषेक, मनीष गुप्ता, मुकेश जायसवाल, शुभम पटेल, हर्ष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *