हिन्दी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन

[object Promise]

Satya Prakash Madhesiya

महराजगंज । जनपद न्यायाधीश अमर नाथ सिंह, की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में आज हिन्दी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें जनपद समस्त न्यायिक अधिकारीगण क्रमशः प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नरेन्द्र बहादुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, विसम्भर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम, ललित नारायण झा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, विपिन कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज परमेश्वर प्रसाद, सिविल जज वरिष्ठ खण्ड, शीलवन्त, सिविज जज अवर खण्ड, शैलेश कुमार मौर्य तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज राम किशोर उपस्थित हुए।

संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं समृद्धि के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किया गया। सभी वक्ताओं द्वारा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए विशेष बल दिया गया और हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित किये जाने हेतु दृढ इच्छा शक्ति की आवश्यकता बतायी गयी। बड़े ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में गोष्टी का समापन किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *