मिल्कीपुर-फैजाबाद, । मिल्कीपुर तहसील अन्तर्गत 84कोसी परिक्रमा मार्ग रेवतीगंज बाजार स्थित रेवती बाबा स्थान पर हिंदू युवा वाहिनी गोण्डा प्रवेक्षक त्रिभवन गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन मंत्री दीपक जायसवाल ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम हिंदू युवा वाहिनी भारत को आने वाले दिनों में देश भर में मजबूत करेंगे।
हमारा एकमात्र उद्देश्य देश में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का प्रचार प्रसार करना है और कहा कि अपने गुरू योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन पर हम लोग चले थे लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपने मनमुताबिक भाजपा सरकार में कार्य नहीं कर पा रहे हैं कहीं ना कहीं से उनके ऊपर दबाव है वाहिनी का स्थापना 2002 में गोरखपुर में की गई थी जिस समय स्थापना हुई थी उस समय मात्र 5 कार्यकर्ता थे लेकिन आज वाहिनी के कार्यकर्ता हर प्रदेश में कार्य कर रहे हैं।
श्री जयसवाल ने यह भी कहा कि यदि राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता है तो हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ता लामबंद हो जाएंगे और दिसंबर माह में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर अयोध्या के भीतर लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र करके सरकार के ऊपर राम मंदिर निर्माण कराने का दबाव बनाएंगे यदि सरकार द्वारा राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया गया तो 2019 के चुनाव में युवा वाहिनी भारत अपने उम्मीदवार लोकसभा चुनाव उतारेंगी।
इस समय हमारा संगठन ग्राम स्तर से लेकर के जिले स्तर तक गठन कर कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रहा है हमारे कार्यकार्ता पूरे देश के अंदर बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बनाने देंगे। इस मौके पर बब्लू यादव उपाध्यक्ष ,विनोद सिंह प्रदेश महामंत्री, परमानंद गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,अशोक सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री, आशीष श्रीवास्तव प्रवेक्षक, राकेश तिवारी मनीष पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू युवा वाहिनी भारत के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply