[object Promise]
रिपोर्ट विवेक कुमार
तोरोमाफी न्याय पंचायत अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन में बुधवार को खेलो अयोध्या खेलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ रमाकांत मौर्य खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर तथा 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए किया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जो बच्चे विजेता का खिताब हासिल नहीं कर पाए उनको निराश होने की आवश्यकता नही हार जीत खेल का अंग है। हार ही जीत के लिए प्रेरित करती है आने वाले समय में कठिन मेहनत करके जीत हासिल कर अपने देश समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को खेलो अयोध्या खेलो प्रतियोगिता का प्रमाणपत्र वितरित किया।
प्रतियोगिता में राहुल शिक्षा निकेतन रामपुरभगन के खिलाड़ियों ने अंको के आधार पर सभी वर्गों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियन शिप का खिताब हासिल किया।इस विद्यालय के खिलाड़ी एथलेटिक्स में प्रथम तथा टीम खेलों में उपविजेता रहे।प्रतियोगिता की आयोजक एनपीआरसी नीलम मिश्रा ने बताया कि बालक वर्ग कबड्डी में विजेता टीम सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज रामपुर भगन और उपविजेता टीम राहुल शिक्षा निकेतन रामपुर भगन व बालिका वर्ग कबड्डी में सरदार वल्लभभाई पटेल रामपुर भगन विजेता और पुष्पा देवी स्मृति इंटर कॉलेज रामपुर भगन उपविजेता 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राम किशन पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन प्रथम महेंद्र राहुल शिक्षा निकेतन रामपुर भगन को दूसरा स्थान व रूद्र प्रताप सिंह राहुल शिक्षा निकेतन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ इसी प्रकार बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ में नेहा वर्मा राहुल शिक्षा निकेतन प्रथम ,आंचल पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन द्वितीय व आंचल सैनी पुष्पा देवी इंटर कॉलेज
तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर की दौड़ में करन जायसवाल राहुल शिक्षा निकेतन प्रथम, सुजीत कुमार राहुल शिक्षा निकेतन सेकंड व अभिषेक कुमार सरदार वल्लभभाई पटेल तृतीय स्थान प्राप्त किए तथा 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में प्रथम महनूर बानो राहुल शिक्षा निकेतन काजल निषाद सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज सेकंड, आंचल पुष्पा देवी इंटर कॉलेज तृतीय स्थान प्राप्त किया एवम राहुल शिक्षा निकेतन के 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में करन जायसवाल प्रथम ,सुजीत कुमार द्वितीय व मनोज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुलेहपुर एवम खजूरी तथा पकड़ी दुर्गादासपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।निर्णायक टीम में उपेंद्र शुक्ल अंकित सिंह हरीकिशन रहे।इस दौरान विनय सिंह प्रभात वर्मा प्रदीप वर्मा दिलीप चौरसिया वी के श्रीवास्तव एस एन तिवारी सी बी पटेल आदि शामिल रहे।
Leave a Reply