हार के बाद राहुल गांधी का अमेठी दौरा 10 जुलाई को।

हार के बाद राहुल गांधी का अमेठी दौरा 10 जुलाई को।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी: लोकसभा चुनाव में सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में निराशा के बाद अब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है. कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी में में इस्तीफों का दौर चल पड़ा है, इसी बीच खबर आई है कि राहुल गांधी 10 जुलाई को अमेठी के दौरे पर जाएंगे. हार के बाद राहुल का ये पहला अमेठी दौरा है।

हार के बाद राहुल गांधी का अमेठी दौरा 10 जुलाई को।

जानकारी के मुताबिक राहुल वहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।माना जा रहा है कि राहुल अपनी हार की समीक्षा भी करेंगे. करीब 20 साल बाद राहुल गांधी को वापस से इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है. राहुल गांधी लगातार तीन बार से इस सीट पर चुनाव जीत कर यहां के मौजूदा सांसद थे।राहुल गांधी अमेठी में गत 23 मई को बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 55120 मतों के अंतर से चुनाव हार गये थे. पीढ़ियों पुराने गढ़ में पार्टी अध्यक्ष के ही हार जाने के बाद से स्थानीय कांग्रेस इकाई में उथल-पुथल शुरू हो गयी थी. सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में रहा है, यहां पार्टी सिर्फ एक सीट पर अपनी साख बचाने में कामयाब हो पाई. वो सीट है रायबरेली जहां से सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *