हादसों को दावत दे रही नगर निगम की यह लापरवाही

[object Promise]

रिपोर्टर रिहान अली

फिरोजाबाद-नगर निगम द्वारा शहर में कई स्थानों पर खुले पड़े मेनहोलों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में भी इस बारे में अपनी खबरों के माध्यम से अवगत करा चुके हैं इस बार फिर ऐसा ही आज का ताजातरीन दोपहर का उदाहरण सामने आया है ।

नगर निगम क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम सरकारी जिला अस्पताल के बाहर ही गेट के पास खुले पड़े मेनहोल में पहले एक फाॅर व्हीलर का पहिया फंस गया। उसके बाद एक बाइक का पहिया फंस गया। दोनों को ही निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस तरह अंदाजा लगा सकते हैं जब दिन में इस मेनहोल का यह हाल है अगर रात के अंधेरे में कोई वाहन तेजी से निकला तो क्या होगा ।

बहरहाल व्यवस्थायें डीएम नेहा शर्मा द्वारा नगर आयुक्त का प्रभार संभालने के बाद व्यवस्थाएं काफी सुधरीं हैं लोगों की उम्मीद है इस ओर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाये तो हादसों की संभावनायें कम होंगी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *