हाथ की नस काट प्रेमी युगल ने  पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

[object Promise]
लखनऊ।  पॉश इलाके हजरतगंज क्षेत्र में आज सुबह तड़के एक प्रेमी युगल के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में छूट गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल ने पहले अपने हाथ की नस कटी और फिर 5 मंजिला इमारत से कूद कर अपनी जान दे दी।
[object Promise]
suicide

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और खून के सैंपल लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Raed More : हॉट सोनल चौहान की फोटोज वायरल..फैंस को इस अंदाज में किया विश
खून से लथपथ मिले दोनों के शव
जानकारी के मुताबिक, सूरज दीप कॉन्प्लेक्स में आज सुबह 4:00 बजे तक चौकीदार ने बताया कुछ भी नहीं था। लेकिन वह जब चाय पीने के लिए गया। उसके बाद लोगों ने देखा कि एक युवक और युवती के खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े हैं। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिए। पता चला है कि दोनों ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। उसके बाद 5 मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल अभी तक उनके नामों के बारे में नहीं पता चल पाया है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिसमें सिमकार्ड नहीं लगा है मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *