रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना।। मंगलवार को दशहरे पर्व पर नवरात्रि में स्थापित की हुई देवी प्रतिमाओ को भक्तों ने गोमती नदी में विसर्जन कर नम आंखों से देवी दुर्गा को विदाई दी। हालांकि क्षेत्र की कुछ मूर्तियां ही दशहरे पर निजामुददीनपुर विसर्जन घाट पर विसर्जित की गईं। देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति धुनों के बीच गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाएं घाट तक पहुंचीं। वही मुहीउद्दीनपुर मजरे हाजीगंज की देवी प्रतिमा की शोभायात्रा देखने को पूरा गांव उमड़ पड़ा और ग्रामीण इलाकों में शोभायात्रा की जगह-जगह आरती उतारी गई।
महिलाओं ने घरों की छतों से प्रतिमाओं पर फूल बरसाए।यात्रा के साथ प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम चलता रहा। मंगलवार देरशाम दर्जनों प्रतिमाओं का विसर्जन निजामुददीनपुर विसर्जन घाट पर कर दिया गया।शोभायात्रा में जोखन निषाद,राणाप्रताप यादव,दिलीप साहू,मोहित गुप्ता,प्रदीप,विश्वनाथ सरोज,जंगबहादुर चौकीदार,रामबख्श सहित आदि शामिल रहे।
Leave a Reply