रिपोर्ट वेदप्रकाश शुक्ला
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह सामने से आए वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित पिकअप लालापुर की पुलिया की पटरी से टकरा गई। जिसमें चालक व क्लीनर को गंभीर चोट आई। काफी देर तक दोनों घटनास्थल पर लहूलुहान अवस्था में पडे़ रहे। सूचना पर 108 एबुंलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां चालक की मौत हो गई। क्लीनर को प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर किया गया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास नेशनल हाईवे (झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग) की पुलिया पर गुरुवार को सवेरे हुई। प्रयागराज के कस्बा करमा कटरा निवासी राशिद (30) पुत्र मेहताब अहमद व मोहम्मद हुसैन (26) पुत्र रफीक बुधवार की देर रात पिकअप से छतरपुर मछली लेने जा रहे थे। जैसे ही रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास नेशनल हाईवे (झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग) की पुलिया पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के लिए पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया की पटरी से टकरा गई।
हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस को फोन कर जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान चालक राशिद की मौत हो गई। डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते घायल मोहम्मद हुसैन को प्रयागराज रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
Leave a Reply