[object Promise]
सुल्तानपुर। सौभाग्य योजना के कार्यो में निरन्तर प्रगति देख भाजपा पदाधिकारी भी बढ़ चढ़कर कार्यो पर निरन्तर बनाये है नजर,आज काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विजय सिंह विधुत कार्यालय के सौभाग्य कक्ष में बैठ अधिकारियों के साथ सौभाग्य योजना के कार्य प्रगति का जायजा लिया l
कार्यो से संतुष्ट दिखे भाजपाई,अधीक्षण अभियंता अनूप चन्द्रा की माने तो हर हाल में 10 दिसम्बर तक जिले को सौभाग्यशाली घोषित कर दिया जाएगा l
सर्वे अनुसार जिले में अब 934 घर ही विधुत कनेक्शन से वंचित है और उन्हें ग्रिड से सप्लाई पहुँचाना नही है संभव,अधीक्षण अभियंता ने बताया इन बचे 934 घरों को सोलर सिस्टम के विधुत सप्लाई देने का काम शुरू कर दिया,तय तिथि तक पूरा जिला विधुतीकरण से पूर्ण होगा।
Leave a Reply