[object Promise]
कुशीनगर : कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र 65 के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने अपने तूफानी दौरा मे कहा कि मैं कुशीनगर का बेटा हूं और कुशीनगर के विकास के लिए मेरा जीवन समर्पित है। बस आपकी आशीर्वाद की हमें जरूरत है। बीते सोमवार को कुरमौटा में ग्रामीणों द्वारा आयोजित की गई स्वागत समारोह में आरपीएन सिंह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो मैंने कुशीनगर के विकास के लिए जनपद में सड़क का जाल बिछाया, इंडेन गैस एजेंसी दिया, हमने कुशीनगर में सेना की भर्ती करवा कर ऐतिहासिक फैसला लिया, राजीव गांधी विद्युत परियोजना के अंतर्गत गांव गांव में बिजली का जाल बिछाया,जनपद में स्वास्थ्य चिकित्सा में आ रही दिक्कतों को दूर कराने के लिए नए-नए अस्पताल खुलवाया मेरे प्रयास का ही दिन है आज हर घरों में गैस की चूल्हे जल रहे है।
जनपद की सड़कों पर लोग फर्राटे से दौड़ रहे हैं।जिन कार्यों को देख मेरे विरोधी पचा नहीं पा रहे है श्री सिंह ने कहा मैं वादे पे नहीं काम पर भरोसा करता हूं। मैं कभी झूठ की राजनीति नहीं करता हूं जो कहता हूं वही करता हूं। जनसमपर्क के दौरान कुरमौटा,नरकटिया,नैका छपरा आदि गांव का दौरा किए जिसमें विजय सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, गूड्डू मल्ल, रविन्द्र राय, प्रिन्स प्रताप सिंह, कमलेश , श्रीराम सिंह , सुनिल तिवारी, अखिलेश ओझा, ध्रुव पासवान, रामायण यादव सहित सैकड़ों साथी शामिल रहे।
Leave a Reply