[object Promise]
रायबरेली। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के सम्बन्ध में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिये है कि दिनांक 25, 26 एवं 27 अक्टूबर 2018 को प्रस्तावित हड़ताल के सम्बन्ध में कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कर्मचारियों को पेंशन के सम्बन्ध में अवगत कराये और पेंशन की पूरी जानकारी देते हुए उनकी भांतियों को दूर करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पुरानी पेंशन और नई पेंशन में कोई फर्क नही है। उन्होंने ने कहा कि नवीन पेंशन प्रणाली उनके हित में उसका लाभ उठाये। हड़ताल करना ”
उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी की आचरण नियामावली 1956 के नियम 3 में उल्लिखित प्रत्येक सरकारी सेवक हर समय अपनी डयूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण रखेगा ” का उल्लंघन है।
उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी की आचरण नियामावली 1956 के नियम 3 में उल्लिखित प्रत्येक सरकारी सेवक हर समय अपनी डयूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण रखेगा ” का उल्लंघन है।
आचरण नियामावली 5 के अन्तर्गत कोई सरकारी सेवक अपनी सेवा या अन्य किसी सरकारी सेवक की सेवा सम्बन्धी मामलों में किसी भी प्रकार की हड़ताल के लिए न ही सहायता करेगा और न ही सम्मिलित होगा। कोई भी कर्मचारी नियमों का उल्लघंन न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के दिमाग में जो भांतियां है उनको पूरी तरह से दूर करना विभागाध्यक्षों का काम है जैसे जनपद में 6 हजार कर्मचारी है जिसमें से 4 हजार कर्मचारियों के प्रान नम्बर है जिनकी बराबर कटौती हो रही है और उनके मोबाईलों पर संदेश भी भेजे जा रहे है। 2 हजार कर्मचारियों के प्रान नम्बर नही उनके प्रांन फार्म तत्काल भरवा दें। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने – अपने कार्यालयों की चाभी स्वयं रखे गये और आकर कार्यालय खोलेंगे अगर कोई कर्मचारी कार्य कर रहा है और किसी तरह की कार्यालयों में तोड़-फोड़ की जाती है तो सम्बन्धित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक शशीशेखर सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस फोर्स की व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन विभागाध्यक्षों को फोर्स की आवश्यकता हो तो स्थान व फोर्स के सम्बन्ध मंे पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप में अवगत कराये। जो कर्मचारी कार्य नही करेंगे तो उनका वेतन नहीं दिया जायेगा। 25, 26, एवं 27 अक्टूबर को किसी भी तरह का अवकाश देय नही होगा। विशेष परिस्थितियों में अवकाश देय होगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए बताया कि सभी अपने – अपने विभाग की वीडियों रिकांडिंग भी कराये। उन्होंने बताया कि कलेक्टेªट भवन में कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया है जिसका नम्बर 0535-2203320 है जिसपर विभागाध्यक्ष विशेष परिस्थितियों में सूचना दे कर अपनी सूचना को दर्ज करा सकते है।
Leave a Reply