स्व राजीव गांधी के जन्मदिवस पर मंडल स्तरीय लम्बीकूद प्रतियोगिता कल।

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 75 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर मंगलवार को मंडल स्तरीय लम्बीकूद प्रतियोगिता,श्रद्धान्जलि सभा,वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के शानदार आयोजन को लेकर प्रतिदिन सभी युवा सदस्य गण तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।

अगर कोई प्रतियोगी भाग लेना चाहता है तो वह मंगलवार को 12 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा।यह जानकारी कार्यक्रम आयोजन की देखरेख कर रहे मोहित गुप्ता ने दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *