रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना(अमेठी)।।भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 75 वे जन्मदिवस के अवसर पर क्षे़त्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सेवादल संजय गुप्ता के नेतत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो का तांता लगा रहा। कांग्रेसी जनो के अलावा आस पास के क्षेत्रीय लोग भी बड़ी तादात में उपस्थित रहें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह रहे। इसी क्रम में पूर्व सांसद राजकरन सिंह के अगुवाई में दाता दीन विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
लेकिन देश के प्रति उनकी सोच 20 वीं सदी के लिए सकारात्मक सोच थी जिसे उनकी दृढ़ इच्छा नें दुनिया के सामने और देशो के मुकाबले हिन्दुस्तान में जो मुकाम बनाया है उसके लिए पूरे देश को आज उनका अहसानमन्द होना चाहिए।प्रथम राजकुमार प्रतापगढ़ को 2500 रु नगद ,द्वितीय योगेश तिवारी अमेठी को 1100रु नगद व मुन्ना सुल्तानपुर को 900रु नगद और सभी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कमेंट्री की भूमिका असगर मास्टर व निर्णायक की भूमिका सुरेश व बड़ेलाल ने की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम,कुलवंत सिंह,दिनेश मौर्य, सत्यभान सिंह,रामलखन शुक्ल,समाजसेवी राजू पंडित,दद्दू जायसवाल,डॉ जीशान हुसेन,रामसजीवन यादव ,जयबहादुर यादव,रामभवन,डॉ रिपन,सुरेश बीडीसी,राहुल गुप्ता,रवि तिवारी,भरत सिंह,राजू ओझा,मो.असगर,बड़ेलाल,मुनव्वर, विजय निषाद,रमेश मौर्य आदि सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद।
Leave a Reply