[object Promise]
रिपोर्ट चंद्रप्रकाश शुक्ला
गोरखपुर। सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन सभागार में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक मलय घोष, पुलिस प्रेक्षक सुधीर पोरिका ने प्रभारी अधिकारियों/नोडल अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया। निर्देश दिया कि पूरी मेहनत, निष्ठा के साथ निर्वाचन में दिये गये कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपादित करें। स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए सभी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहाकि सभी अधिकारी पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करें।
बैठक के दौरान प्रेक्षक गणों ने विभिन्न प्रभारी अधिकारियों से उनके द्वारा अभी तक किये गये कार्यों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि सभी कार्य सयमबद्ध ढंग से संपादित किए जा रहे है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। प्रेक्षक गण ने कहाकि दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों को गर्मी से बचाव के लिए जानकारी दी जाये।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन ने प्रभारी अधिकारियों के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहाकि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एंव पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए आम जन को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक बांसगांव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित रहें।
Leave a Reply