स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक।

[object Promise]

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण एवं स्वच्छता के दृष्टिगत प्लास्टिक का झंडा रहेगा पूर्णतया प्रतिबंधित…….. डीएम।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने सम्बन्धी तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूप-रेखा तय करते हुए अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के निर्देश दिये गये।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त की शाम को सभी कार्यालयों में लाइट व सजावट की जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्लास्टिक के झंडे पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जनपद में परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, जिसमें जनपद के सभी नागरिकों की भागेदारी अपेक्षित है। उन्होंने कार्यक्रम की रूप-रेखा तय करते हुए अधिकारियों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी तथा कहा कि अधिकारी सौंपे गये कार्यों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करें, यदि कहीं कोई समस्या आ रही हो, तो उन्हें अवगत करायें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायतों को धार्मिक स्थलों, महापुरूषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स्थलों सहित सम्पूर्ण नगर की साफ-सफाई के निर्देश दिये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *