स्वच्छ भारत अभियान का ग्रामसभा कोराई में बना मजाक

[object Promise]
स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है और भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही है जो की शहरों और गाओं की सफाई के लिए आरम्भ की गयी है इस अभियान में शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों व सड़कों की सफाई, देश के बुनियादी ढांचे को बदलना आदि शामिल है। इस अभियान को आधिकारिक तौर पर राजघाट, नई दिल्ली में 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।
आपको बताते चलें कि ब्लाक तेलियानी की ग्रामसभा कोराई में गाँधी जयन्ती हो या गणतन्त्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस हो गाँधी चबूतरा जो कि ग्रामसभा कोराईं में बना हुआ वहाँ पर ग्रामप्रधान द्वारा साफ-सफाई नहीं करायी जाती बताते चलें कि ग्रामसभा कोराईं में 2 नर्सरी स्कूल व दो प्राथमिक विद्यालय तथा एक इण्टर कालेज है जो कि गणतन्त्र दिवस के दिन गाँधी चबूतरे में सारे स्कूल के बच्चे प्रभात फेरी करते हुए आते हैं। ग्रामप्रधान की सह से मिलने से सफाईकर्मीयों के हौसले बढ़े हुए हैं। गणतन्त्र दिवस के दिन भी गांधी चबूतरा में गंदगी पाई गई सफाईकर्मी ग्रामसभा कोराईं में आते ही नहीं अगर आते भी है तो बस कुछ नामचीन लोगों के दरवाजे साफ-सफाई करने। गाँव की नालियाँ इस कदर भरी पड़ी है कि थोड़ी बारिस होने के बाद निकलना दुश्वार हो जाता है l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *