[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर। कौशल विकास मिशन के सहयोग से ओरियन्ट क्राफ्ट, प्रशिक्षण प्रदाता डी0डी0यू0-जी0के0वाई0 द्वारा 25 सितम्बर को स्वच्छता सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया तथा वृद्ध आश्रम तुराबारित, गौराबारिक, पयागीपुर में जाकर फल वितरण एवं श्रमदान करके स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया गया। जिला प्रबन्धक वन्दना सिंह व ओंकार नाथ तिवारी द्वारा स्वच्छता एवं सामाजिक सेवा के कार्य किये जाने हेतु प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया गया साथ ही प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग न करने की शपथ दिलायी गयी।
कार्यक्रम में ओरियन्ट क्राफ्ट प्रशिक्षण प्रदाता डी0डी0यू0-जे0के0वाई0 के सेन्टर इंचार्ज व प्रशिक्षणार्थी के साथ-साथ वृद्ध आश्रम के प्रबन्धक मौजूद रहे।
Leave a Reply