रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद स्मृति ईरानी ने जनता को 13 रु किलो चीनी देने के किये झूठे वादे को लेकर, उन्हें याद दिलाने के लिए आज काँग्रेस एमएलसी दीपक सिंह द्वारा गौरीगंज बाजार के सैठा तिराहे पर 13 रुपये किलो चीनी का वितरण वादा करके जो भुलायेंगे,हम आपको ऐसे याद दिलाएंगे के बैनर तले स्टाल पर किया गया।मीडिया से बात करते हुए एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी में ईरानी जी ने 13₹ किलो चीनी देने का वादा किया था, परन्तु अभी तक पूरा नहीं हुआ, ऊपर से कोटे वाली चीनी भी बंद कर दी गयी, जिसे याद दिलाने के लिए आज अमेठी जनता की तरफ से चीनी का बितरण किया गया और आगे भी जिले के सभी ब्लॉकों में भी स्टाल लगाकर चीनी का वितरण कर उन्हें उनके किये गए वादे को याद दिलाया जाएगा।उन्होंने पुलिस प्रसाशन पर हमला बोलते हुए कहा यह वितरण स्मृति ईरानी को रास नही आया और चोर न पकड़ पाने वाली पुलिस,अपराध न रोक पाने वाली पुलिस से वितरण में व्यवधान उत्पन्न कराया गया इसके बावजूद भी बितरण किया गया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply