स्नान के दौरान गोमती नदी में डूबे दो युवक। एक की मौत, गोताखोरों की सक्रियता से दूसरे युवक की बची जान।

स्नान के दौरान गोमती नदी में डूबे दो युवक। एक की मौत, गोताखोरों की सक्रियता से दूसरे युवक की बची जान।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।गंगा दशहरा पर धोपाप घाट पर बड़ा हादसा। स्नान के दौरान गोमती नदी में डूबे दो युवक। एक की मौत, गोताखोरों की सक्रियता से दूसरे युवक की बची जान। मेले में पुलिस-प्रशासन की ओर से लचर व्यवस्था पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। दशहरा मेले ने व्यवस्था के नाम पर पुलिस ने सरकार की खिल्लियां उड़ाती नजर आयी सरकार तीर्थ स्थलो पर विशेष व्यवस्था का आदेश कर रखा है वहीँ एस एच ओ लम्भुआ पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को ताख पर रखकर गप्पे लड़ाते नजर आए।महिला आरक्षियां घण्टो से फोन पर मसगूल रही। वही एस एच ओ से डूबनेके की सूचना दी व तलाशने की बात की गई तो लम्भुआ एस एच ओ का बेतुका बयान कहा खुद जाकर ढूढ लो।

स्नान के दौरान गोमती नदी में डूबे दो युवक। एक की मौत, गोताखोरों की सक्रियता से दूसरे युवक की बची जान।

वही मृतक बच्चे की दादी ने महिला आरक्षी से बात कर रही थी कि महिला आरक्षी ने उन्हें धक्के देकर कहा हम क्या करें जाकर ढूढ लो और फिर फोन पर मशगूल हो गई।ऐसे में एक बार फिर पुलिसिया कार्य व्यवस्था पर सवाल उठा। सरकार पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए चाहे जितना प्रयास कर ले लेकिन अपनी तानाशाही भरी छवि को छोड़ना नहीं चाहतीं। बच्चे के डूबने की सूचना पर यदि पुलिस चेत लेती तो बच्चे की जान बच सकती थी। मिडिया के लोगों ने जब सवाल किया कि पुलिस क्या कर रही थी तो लम्भुआ एस एचओ ने मीडिया कर्मी को अपशब्द कहते हुये मोबाइल छिनवा लिया ,ऐसे में जहां योगी सरकार में जनता सुल्तानपुर पुलिस से असुरक्षित महसूस कर रही है वहीं सुल्तानपुर पुलिस मीडिया कर्मियों को भी नही बक्स रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *