[object Promise]
कौशाम्बी l कड़ा के अंतर्गत स्थित देवीगंज स्टेट बैंक में इन दिनों खाताधारकों की लाइन सुबह से ही लग जाती है न तो स्टेट बैंक में पैसा जमा होता हैं न ही खाताधारकों पैसा मिलता है सुबह से ही बिना खाये पियें औरते व् आदमी पैसा निकलने के चक्कर में लोग अपना सारा दिन बर्बाद करते हैं ये हाल लगभग पन्द्रह दिनों से चल रहा है l
इसकी सूचना पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र साहू ने दी और इसको कबाड़ा बैंक भी कहा मैनेजर प्रमोद कुमार से पूछने पर पता चला कि आये दिन सर्वर डाउन रहता है चहे किसी को पैसा मिले या न मिले मुझे अपने वेतन से काम मैनेजर ने ये भी बताया कि पैसे के लेन देन पर मेरी कोई भी जिम्मेदारी नही है यहाँ का कैशियर आये दिन गोल रहता है तो हम क्या करे आज 22 /10/2018 को पैसा लेने गए ग्रामीणो ने बताया कि हम लोग आये दिन बैंक का चक्कर काटते है l
हमको हमारा ही जमा पैसा नहीं मिलता है और जब मैनेजर साहब प्रमोद कुमार जी से पूछा गया कि हमको हमारा पैसा क्यू नहीं मिलता तो उन्होंने बताया कि सर्वर नहीं है लेकिन कुछ ग्रामीणो ने बताया कि यहाँ तो आये दिन यही स्थिति बनी रहती इसकी सुचना ग्रामीणो ने जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को अवगत कराते हुये कहा कि एक नजर देवीगंज स्टेट बैंक की तरफ कैसे मिलेगा किसानो को पैसा । क्यू रहता है सर्वर डाउन ?
Leave a Reply