स्कूल चलो अभियान रैली का किया गया शुभारंभ ।

स्कूल चलो अभियान रैली का किया गया शुभारंभ ।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर।।विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित करने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम सुल्तानपुर से स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया ।मंत्री अबकारी एवं मध् निषेध उत्तर प्रदेश जय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्कूल चलो अभियान रैली का किया गया शुभारंभ ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सी इंदुमती, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी अपर जिलाधिकारी हर्ष देव पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य जनपदीय अधिकारी की देखरेख में स्कूल चलो अभियान रैली तिकोनिया पार्क, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, चौक, सब्जी मंडी, बस स्टेशन होते हुए पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पहुंचकर समाप्त हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *