सोरांव के राम लखन महाविद्यालय में कर्मचारी को गोली मार कर हत्या

सोरांव के राम लखन महाविद्यालय में कर्मचारी को गोली मार कर हत्या

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी

जनपद प्रयागराज सोरांव के हाजी गंज चौराहे पर स्थित राम लखन महाविद्यालय के स्टाफ रूम में शनिवार सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी योगेश यादव को गोली मारकर हत्या कर दी योगेश का साथी कर्मचारी रामबाबू मझारी ने योगेश के मुंह में पिस्टल से गोली मारी और भाग निकला हमलावर ने खुद ही प्रबंधक को फोन करके योगेश की हत्या की सूचना दी रात में पुलिस ने साहसों से आरोपित को गिरफ्तार किया देर रात तक पुलिस अधिकारी उसके पूछताछ करते रहे आरोपी का कहना है कि पिस्टल निकाल धमकाते वक्त गोली चल गई ।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा निवासी राजेश सिंह यादव का सोरांव के हाजीपुर चौराहे के पास राम लखन महाविद्यालय आसपास के इलाकों में रहने वाले तमाम युवक महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी करते हैं फिलहाल विद्यालय बंद चल रहा था 3 दिन बाद विद्यालय खुलता ऐसे में कर्मचारियों को सफाई आदि के लिए बुलाया गया था शनिवार सुबह योगेश यादव उम्र 36 साल पुत्र परमानंद यादव निवासी इस्माइल गंज थाना थरवई रहने वाला था।

सफाई आदि के लिए विद्यालय पहुंचा था उसके साथ काम करने वाले चपरासी तेज प्रताप सिंह अभिषेक और रामबाबू उर्फ मझारी भी कॉलेज आए थे वहां चाय आदि बनाने के लिए दो गाय पाली गई है सुबह करीब 9:00 बजे चौराहे के निकट रहने वाले एक युवक दूध लेने परिसर में आया रामबाबू ने उसे गाय का दूध दिया कुछ ही देर बाद स्टाफ रूम में रामबाबू और योगेश के बीच कहासुनी हो गई झगड़े के बाद रामबाबू ने योगेश को ठुड्डी के पास सटाकर उसे गोली मार दी खून से लथपथ योगेश गिर गया तो हमलावर निकल भागा प्रबंधक राजेश सिंह यादव का कहना है कि रामबाबू ने उन्हें फोन पर बताया कि गलती से योगेश को गोली लग गई है

इसके बाद उसने फोन काट दिया गया प्रबंधक ने कर्मचारियों को फोन किया तो वह लोग स्टाफ रूम में पहुंचे जहां देखा योगेश का शव पडा हुआ था शव के पास ही पिस्टल का खोखा भी मिला हत्या की खबर पाकर पहुंचे मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया खबर पाकर पहुंचे एसपी गंगापार एन के सिंह एसडीएम सोरांव प्रेमचंद मौर्या सीईओ सोरांव अमित श्रीवास्तव व थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने लोगों को समझाकर शांत कराया कालेज कर्मियों से सूचना पाकर रात में सोरांव पुलिस ने आरोपी रामबाबू निवासी मोरहूं सोरांव को गिरफ्तार कर लिया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *