सोनिया गांधी आ सकती हैं दो नवंबर को रायबरेली

[object Promise]
रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली। दो नवंबर को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ’दिशा’ की बैठक में रायबरेली से कांग्रेस सांसद Sonia Gandhi सोनिया गांधी हिस्सा ले सकती हैं। सोनिया के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी आने की चर्चा है। जिला प्रशासन ने बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते अप्रैल माह में सोनिया गांधी रायबरेली आई थीं, तब भी उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आये थे। सांसद सोनिया गांधी के दो नवंबर के रायबरेली आगमन की पुष्टि जिलाधिकारी ने भी की है।
सांसद Sonia Gandhi के प्रतिनिधि
सांसद सोनिया गांधी Sonia Gandhi के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि संभावना है कि दिशा की बैठक में भाग लेने के लिये सोनिया गांधी दो नवंबर को रायबरेली आ जाएंगी। रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन सुबह वह बैठक में हिस्सा लेंगी। किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए राहुल गांधी उनके साथ आ सकते हैं। बैठक के बाद अगर मौका मिला तो वह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता के बीच भी जाएंगी।
बैठक की तारीख तय होने के बाद पिछली बैठक में उठे मुद्दों की अनुपालन आख्या मंगवाने का काम तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से जिले के सभी विकास से संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र के विकास और विभागों की सभी सूचियां जल्द से जल्द जिलाधिकारी तक पहुंचा दें, ताकि बैठक में किसी तरह की परेशानी न हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *