सोनभद्र हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले CM योगी, पीड़ितों को किया18-18 लाख मुआवजे का ऐलान

[object Promise]

सोनभद्र। सीएम योगी रविवार को उम्भा गांव पहुंचे ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घटना का ठीकरा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर फोड़ा। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 18-18 लाख और घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते यह नौबत आई।

इस घटना में समाजवादी पार्टी के नेता के शामिल होने का दावा कर सीएम ने इसे पूरी तरह से राजनीतिक साजिश बताया।  कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सोनभद्र में आदिवासियों की जमीन कांग्रेस के तत्कालीन एमएलसी के ट्रस्ट के नाम पर 1955 में कर दी गई।

यह कैसे हुआ, इसका परीक्षण भी जांच कमिटी करेगी। 1989 में ट्रस्ट की जमीन परिवारजनों के नाम पर कर दिया। कांग्रेस के पापों के चलते यह घटना हुई। जमीन का यह खेल 1952-53 से खेला गया है। हम लोग इसे सामान्य घटना मान रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि जिले में जंगल की जमीन की लूट के सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। इसकी जांच के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमिटी रिपोर्ट देगी।

कांग्रेस के लोगों ने सोनांचल में जमीनों की डकैती डाली। कांग्रेस का चेहरा आदिवासी विरोधी है। गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। सोनभद्र में जमीन की लूट के लिए जो घटना हुई, इसकी जांच के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी रिपोर्ट देगी।

सीएम योगी ने कहा कि इस घटना का आरोपी यज्ञदत्त समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है। वह समाजवादी पार्टी में सक्रिय भूमिका में है। इसके अलावा उसका भाई बीएसपी नेता है। ये सभी मिलकर आज तक सत्ता का दुरुपयोग करते रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने ही शुरू किया था। सत्ता का दुरुपयोग करके गरीबों के खिलाफ केस दर्ज करवाए गए और सत्ताधारियों के पक्ष में कार्रवाई की गई।

योगी ने कहा कि जितने भी भू-माफिया हैं, उन सभी पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। दबंगई के बल पर एसपी कार्यकर्ता ने गोलीकांड किया है उस व्यक्ति ने इस मामले के विवादित भूमि के बाहर भी गौड़ जाति और अनुसूचित जाति से जुड़े हुए लोगों के भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास किया है। उम्भा की घटना के अलावा भी कई मामले सामने आए हैं। सभी की जांच कराई जा रही है।

एक कमिटी सोनभद्र जिले के लिए गठित की जा रही है। यह कमिटी यहां का सर्वांगीण विकास करेगी। एक साल के अंदर सर्वे कराकर अनुसूचित जाति, आदिवासी और मुसहर जाति के लोगों आवास दिए जाएंगे। पत्र लोगों को शौचालय, विद्युत कनेक्शन, गैस, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। हर किसी को अभियान चलाकर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। नई तहसील बनाई जाएगी और दो नए विकास खंड बनेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *