[object Promise]
जहां पूरे भारत देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है l इसी के चलते गरीब मजदूर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले वा रिक्शा चालकों खासी परेशानी हो रही है। जिसका नमूना आज सुबह उन्नाव के सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास के सामने देखने को मिला । सैकड़ो की संख्या में गरीब मजदूर रिक्शा चालकों की पत्नियां विधायक आवास के सामने एकत्रित हुई। उन्होंने सदर विधायक पंकज गुप्ता से मदद की गुहार लगाई।
लॉक डाउन के चलते 2 दिनों से उनके घर का चूल्हा नही जला था जिससे भूख से उनका बुरा हाल था। उनका आरोप था कि उनको सरकारी सुविधाओं का नहीं मिल पा रहा है। सदर विधायक ने सभी को आश्वस्त किया और कहा कि उनके रहते हुए कोई भी भूखा नहीं सोएगा । सदर विधायक ने तुरंत उनके भोजन की व्यवस्था कराई और लंच पैकेट बांटे और एक अपना कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया । सदर विधायक ने सभी से वादा किया उनके रहते हुए किसी को भी नहीं होगी परेशानी ।
Leave a Reply