सैंपल की एक बार और होगी जांच,निगेटिव आते ही कोराना मुक्त हो जाएगा कुशीनगर – सीएमओ

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले में दोनों कोराना मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस सूचना पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब इनके सैंपल की एक और जांच होगी। उसमें भी निगेटिव पाए जाने पर जिला कोराना मुक्त हो जाएगा।
बीते 5 मई को कानपुर से हाटा के बेलवनिया गांव आयी 16 साल की लड़की कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे घर लाने वाले ट्रक चालक व उसके परिजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लड़की के परिजनों की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अगले दिन 6 मई को पटहेरवा के बलुआ तकिया गांव में भी प. बंगाल से लौटा 24 साल की युवक संक्रमित पाया गया था।
संक्रमण की पुष्टि होते ही दोनों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया था। इलाज के दो से तीन दिन बाद 8 मई को दोनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अब दोनों की एक और जांच होगी। इसमे भी रिपोर्ट निगेटिव आयी तो जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *