सूरजनगर बाजार मे मृत बकरे का बिक रहा मांस….

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : योगी सरकार फरमान तो जारी कर रही है पर अफसरों की ढिलाई के कारण उन पर अमल नहीं हो पा रहा है। खुले में मीट बेचने पर रोक के बाद भी फुटपाथ पर कब्जा करके खुले में मीट व मछली काटकर बेची जा रही है। दुर्गध के कारण यहां से निकलने वालों को नाक में रूमाल लगाकर निकलना पड़ता है। इसके बाद भी नियम का पालन कराने वालों को जनता का दर्द नहीं दिख रहा है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार,पिपरा बाजार,गुमतीनगर चौराहा पर खुलेआम बकरा,मुर्गा,मछली विना डाक्टरी परीक्षण के ही काटकर बेचा जा रहा है।

खजुरिया,सूरजनगर, चौरी टोला निवासी सत्यप्रकाश मिश्र,निकू गुप्ता,गोविंद मिश्र ,दीपक शर्मा,जैकी शुक्ल,बडे लाल उपाध्याय आदि का कहना है कि हमारे सूरजनगर चौराहा पर मृत बकरे को काटकर बेचा जाता है। जिससे लोगो मे कभी भी भयात्मक बीमारी फैल सकती है। जिसको लेकर कई बार बवाल हो चुका है। पुलिस कई लोगो उठाकर थाने भी ले जा चुकी है। उसके बाद भी मीट व मछली कारोबारियों मे डर नही है। इस सम्बन्ध मे पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि खुले में मीट या मछली नहीं बेच सकता है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर उनका चालान किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *