उन्नाव. यूपी के उन्नाव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही एक लड़के को जन्म दे दिया. यह देख परिजन सकते में आ गए और दूल्हे ने पत्नी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी.
जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकहन का है, जहां के एक शख्स की बारात 20 फरवरी को बिछिया ब्लॉक के एक गांव के घर गई थी. पूरे रस्मों के साथ विवाह हुआ. घर में बहू आने की खुशियों में परिजन गाना बजाना कर रहे थे. कुछ देर बाद ही अचानक नवविवाहिता की तबियत बिगड़ी. तब महिलाओं ने उसकी सुध ली. कुछ देर बाद ही दुल्हन का घर में ही प्रसव हो गया.
वहीं यह देख परिवार और मेहमान हैरान हो गए. घर में शोर शराबे के बाद दूल्हे राजा ने कोतवाली आकर पुलिस को आपबीती सुनाई और अपने ससुर और पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा प्रार्थनापत्र सौंपा. दूल्हे का कहना है कि ससुराल वालों ने उनके साथ धोखा किया है. घरवालों को इसके बारे में सबकुछ पता रहा होगा, लेकिन हम लोगों को अंधेरे में रखा. फिलहाल इस मामले में अभी तक मुकद्दमा पंजीकृत नहीं हुआ है.
Read More : बेहद हॉट हैं ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की एक्ट्रेस कंगना शर्मा, देखिए सेक्सी तस्वीरें
Leave a Reply