सुल्तानपुर जिले कर्मचारी शिक्षक अधिकारी काम काज ठप्प कर 12 तारीख तक गए हड़ताल पर–

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर।।महाहड़ताल का पहला दिवस जनपद में प्रथम पाली में विकास क्षेत्रों में सभी शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी एकत्रित होकर अपने विद्यालयों कार्यालयों से विरत रहते हुए पुरानी पेंशन की आवाज बुलंद की जनपद मुख्यालय पर पेंशन बहाली मंच सुल्तानपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यालयों का भ्रमण करके बंद की स्थितियों का निरीक्षण किया गया

इसके उपरांत अपराहन 1:00 बजे से तिकोनिया पार्क में एकत्रित होकर एक सभा की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए वीरेंद्र नारायण मिश्रा ने बताया कि 12 तारीख तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी सरकार ने हमारे साथ दमन और दबाव की कोशिश करने का प्रयास करेगी तो हम 12 तारीख के बाद कठोर फैसले लेते हुए सरकार के लिए प्रतिकूल कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे सभा को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडे मंत्री डॉ एस पी सिंह कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा इंजीनियर श्रवण कुमार राम जी गुप्ता विशिष्ट बीटीसी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह अवनी विक्रम सिंह आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम की रूपरेखा का विवरण देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि कल पुनः महा हड़ताल जारी रहेगी 1:00 बजे तिकोनिया पार्क में एकत्रित होकर एक सभा और पैदल मार्च कर जन जागरण किया जाएगा।

सभा के उपरांत तिकोनिया पार्क से पोस्ट ऑफिस चौराहा गंदा नाला होते हुए तिकोनिया पार्क जन जागरण करते हुए रैली निकाली कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष विनोद यादव अंजनी शर्मा के साथ राजकुमार यादव हेमंत यादव राजकुमार गुप्ता सिकंदर वर्मा प्रियंका सिंह अर्चना सिंह कंचन सौम्या दुर्गेश मजीद असरार समेत सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *