सुलतानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में रविवार को मतदान सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से करायें जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट-सामान्य प्रेक्षक।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत 187-इसौली, 188-सुलतानपुर, 189-सदर(जयसिंहपुर), 190-लम्भुआ व 191-कादीपुर (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल मतदाता 1772251 अपने मताधिकार का प्रयोग 12 मई (रविवार) को कर सकेंगे। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत छठवें चरण के जनपद सुलतानपुर में सभी तैयारियां पूर्ण कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी केन्द्रीय विद्यालय अमहट एवं कृषि उत्पादन मण्डी समिति अमहट से सामान्य प्रेक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दिव्य प्रकाश गिरि, मुख्य विकास अधिकारी/नोडल-प्रभारी अधिकारी(म0का0) मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष देव पाण्डेय सहित सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की मौजूदगी में की गयी। जो रविवार को अपने-अपने पोलिंग बूथों पर प्रातः 06 बजे मॉक पोल कराने के पश्चात सभी औपचारिकता पूर्ण कर पूर्वान्ह 07 बजे से मतदान कार्य प्रारम्भ करायेंगी। जनपद में मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से कराये जाने के लिये पर्याप्त सीएपीएफ (सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स), पीएसी, पुलिस बल एवं होम गार्ड्स लगाये गये हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हुए असामाजिक तत्वों तथा मतदान कार्य में व्यवधान डालने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखते हुए तत्काल सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्री गिरि, मुख्य विकास अधिकारी/नोडल-प्रभारी अधिकारी(म0का0) मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डेय ने शनिवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति अमहट एवं केन्द्रीय विद्यालय से उपरोक्त पॉचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये पोलिंग पार्टियों की रवानगी का निरीक्षण कर जायजा पूर्वान्ह से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को देते रहे। सामान्य प्रेक्षक व डीएम ने समस्त जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवी पैट तथा निर्वाचन सामग्री सम्बन्धित काउन्टरों से दिलवाले के पश्चात निर्धारित वाहन से अपने साथ गन्तब्य मतदान केन्द्रों पर पहंचायें और आयोग द्वारा निर्धारित मानदेय सम्बन्धित मतदान कार्मिकों उपलब्ध करायें और पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना कन्ट्रोल रूम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्काल भेजे। उन्होंने सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट व मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि रात्रि विश्राम अपने-अपने क्षेत्रीय मुख्यालय/मतदान केन्द्रों पर ही करेंगे तथा प्रातः 06 बजे मॉक पोल कराने के पश्चात 07 बजे से मतदान कार्य शुरू कराकर सायं 06 बजे तक मतदान करायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हुए शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से मतदान करायेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान समाप्ति के बाद सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग पार्टियों को अपने साथ लाकर कृषि उत्पादन मण्डी समिति में ईवीएम व वीवी पैट तथा निर्वाचन की अन्य सामग्री निर्धारित काउन्टर पर जमा कराने के पश्चात अपने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से प्रमाण पत्र प्राप्त अपने घर जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में निर्वाचन को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से कराये जाने पर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। सुरक्षा बल पोलिंग बूथों के अलावा क्षेत्रों निरन्तर भ्रमण के लिये अद्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस बल आदि लगाये गये है, जो अपने-अपने क्षेत्रों शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे और अराजक तत्वों तथा मतदान कार्य में व्यवधान डालने वालों पर पैनी नजर रखते हुए मतदाता को निर्भीक होकर वोट देने के लिये प्रेरित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसी मतदाता को डराता, धमकाता है अथवा मतदान करने में व्यवधान पैदा करेगा, तो उसको बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल/वल्नरेबुल क्षेत्रों पर विशेष सुरक्षा के प्रबन्ध किये गये हैं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने बताया कि 38-सुलतानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत कुल मतदाता 17 लाख 72 हजार 251 हैं, जिनमें पुरूष मतदाता 09 लाख 26 हजार 205, महिला मतदाता 08 लाख 45 हजार 973, दिव्यांग मतदाता 09 हजार 762, थर्ड जेन्डर 73 मतदाता हैं। जनपद के पॉचों विधान सभा में कुल 2118 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से कराये जाने के लिये रिजर्व सहित कुल मतदान कर्मी 09 हजार 348 लगाये गये हैं तथा 15 जोनल मजिस्ट्रेट, 152 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 143 माइक्रो आब्जर्वर तथा वेब कास्टिंग 143 बूथों पर व वीडियो कैमरा 210 पोलिंग बूथों पर लगाया गया है, जिससे मतदान के समय प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक पिंक बूथ (सखी बूथ) तथा 25 मॉडल बूथ सुसज्जित तौर पर बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को मतदान दिवस के दिन पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण), समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व बाहर से आये पुलिस अधिकारियों/सुरक्षा बलों द्वारा निरन्तर भ्रमण कर प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हुए सकुशल, निष्पक्ष, निर्विघ्न मतदान कराया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस बार एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पोंलिग पार्टियों को केवल बसों एवं बोलेरो आदि से रवानगी की गयी, जिसमें छोटी गाड़ियां रिजर्व सहित 559 तथा 440 भारी वाहन बस से मतदान कार्मिकों को पोलिंग स्टेशनों के लिये रवाना किया। वाहनों की व्यवस्था के प्रभारी एआरटीओ अखिलेश कुमार द्विवेदी तथा वाहनों की ईधन व्यवस्था प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद व समस्त उप जिलाधिकारी ईवीएम/वीवी पैट आदि का वितरण तथा उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही द्वारा निर्वाचन स्टेशनरी आदि सहित अन्य प्रभारी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन सुव्यवस्थित ढंग से किया और पार्टियों की रवानगी की गयी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *