सुलतानपुर जिले के कादीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचा व्यापारी

[object Promise]

सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली से महज 500 मीटर दूर असलहाधारियों का तांडव देखने को मिला। हालांकि शूटरों द्वारा की गई फायरिंग में व्यवसाई भागते हुए बाल बाल बचा। यह वाकया राकेश चौरसिया पुत्र छोटेलाल चौरसिया के साथ उस वक्त घटी जब वह आज सुबह दुकान खोलने बाजार में गए थे ।

तभी दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने फोन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया हमले से घबराए राकेश चौरसिया खुद को बचाते हुए बाजार की ओर भाग निकले । लोगों की ईकट्ठा होने पर बाइक सवार शूटर भाग निकले ।

गोलीबारी की सूचना पर क्षेत्राधिकारी डीपी शुक्ला व इस्पेक्टर अरविंद पांडे मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं । बताते चलें की कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर हुए इस दुस्साहस से थाने की कलई खुल गई है। यहां अपराध धीरे-धीरे पैर पसारना शुरू कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *