लखनऊ। टीवी से निकल कर जब सुपरकिड शिवा राजधानी के अम्बेडकर पार्क में लोगों के बीच आया तब बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उससे मिलने का मौका नहीं गंवाया। गुरुवार को गोमती नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में ऐसा ही नजारा देखने में आया जब वेदास सिटी की रहस्यमयी दुनिया से निकल कर शिवा पब्लिक के बीच आ गया। बच्चें जहां शिवा से हाथ मिला रहे थे वहीं बड़े सेल्फी खींचने में व्यस्त दिखाई दिए। नए साल पर सुपरकिड शिवा अपनी नई फिल्म शिवा द सीक्रेट वर्ल्ड आफ वेदास सिटी के साथ बच्चों को रहस्यमयी दुनिया में ले जाने के लिए देश भर में यात्राएं कर रहा है। इस फिल्म में शिवा और उसके दोस्त वेदास सिटी को एक निष्ठुर राजा के चुंगल से छुड़ाने के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे जिसमें रहस्यमयी दुनिया में रोमांचक अनुभव होंगे। शिवा की यह साहसिक यात्रा निकलओडियन पर 31 दिसम्बर को सुबह 11:30 बजे प्रसारित होगी। बच्चों का कहना था कि नई दुनिया के अज्ञात इलाकों में अनजान खतरों से जूझते हुए शिवा और उसके दोस्तों की यह कहानी जरूर दिलचस्प लगेगी।
अम्बेडकर पार्क में बच्चों और बड़ों ने जम कर शिवा के साथ फोटो खिंचवाई और सेल्फी का शौक भी पूरा किया। कई बच्चें शिवा को अपने पास देख कर ही रोमांचित हो उठे और कईयों ने तो डरते डरते शिवा से हाथ मिलाया। बच्चें दूर से ही सुपरकिड को देख कर उसकी ओर दौड़ पड़े।
Leave a Reply