सुनील अध्यक्ष व सुशील “आकाशगंगा” महामंत्री मनोनीत

[object Promise]

अग्रहरि वैश्य समाज का तहसील स्तरीय हुआ गठन

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मुसाफिरखाना।रविवार की शाम नगर में अग्रहरि वैश्य समाज का तहसील स्तरीय गठन किया गया। नगर स्थिति रामजानकी मंदिर प्रांगण में संपन्न बैठक में मुसाफिरखाना क्षेत्र के अग्रहरि समाज के लोग शामिल हुए जिसमे सर्वसम्मति से समाज के पदाधिकारियो का चयन किया गया।कमेटी गठन में डॉ कैलाश बिहारी व शिवनाथ अग्रहरि को वरिष्ठ संरक्षक ,सुनील अग्रहरि को तहसील अध्यक्ष,सुशील कुमार अग्रहरि “आकाशगंगा” को महामंत्री,रजत पवन डॉ राजीव शनि व श्रावण को उपाध्यक्ष एवम शुभम अग्रहरि व हनुमान प्रसाद को मीडिया प्रभारी पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इसमे अन्य ब्लाकों से समाज के लोगो को पदाधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की देखरेख कर रहे महामंत्री आकाशगंगा ने बताया कि बैठक मे विभिन्न सामाजिक मुद्दो पर चर्चा करने के बाद समाज को एकजुट, संगठित करने का संकल्प लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *