सी0एम0 हेल्पलाइन में जनपद टाप-टेन पर, सी0एम0 ने की डी0एम0 की प्रशंसा

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 16 अगस्त/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के प्रभावी ढंग से जन शिकायतों के निराकरण की गूॅज शासन स्तर तक पहॅुच गयी है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी की प्रशंसा की है।

ज्ञातब्य हो कि जन शिकायतों का समयबद्व, गुणवत्ता पूर्ण निराकरण मुख्यमन्त्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है। जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस, आई0जी0आर0एस0, सी0एम0 हेल्पलाइन आदि माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निराकरण जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि सी0एम0 हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के मामलें में जनपद टाप टेन पर आया है।

20 हजार आवास विहीन लोगों को दिया जायेगा आवासीय पटटा, 1000 तालाबों का होगा जीर्णोद्वार-जिलाधिकारी

सुलतानपुर 16 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि अगले छः माह के अन्दर जनपद के 20 हजार आवास विहीन लोगों को आवासीय पटटों का आवंटन किया जायेगा। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये जा चुके है। जारी दिशा-निर्देश के अनुसार सभी उपजिलाधिकारियों को आवासीय पटटों के लिए जमीन की उपलब्धता एवं पात्रों की सूची शीघ्राति-शीघ्र तैयार करनी होगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 20-20 पात्रों का चयन किया जायेगा। तत्पश्चात उन्हे आवासीय पटटा उपलब्ध कराया जायेगा।

वही अपनी पहचान खोते जा रहे तालाबों का मूल स्वरूप बरकरार रहे और उन पर अवैद्य कब्जा भी न होने पाये, इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अगले छः माह के अन्तराल में जनपद के 1000 तालाबों के जीर्णोद्वार का बीड़ा उठाया है। इस कार्य हेतु जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपनी-अपनी तहसील के अन्तर्गत अभिलेखों में पंजीकृत तालाबों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करे तथा कब्जारहित/कब्जासहित तालाबों की अलग-अलग सूची तैयार कर लें। उन्होने कब्जा रहित तालाबों का जीर्णोद्वार ग्राम निधि व अन्य निधियों के माध्यम से कराने एवं कब्जा सहित तालाबों को कब्जामुक्त कराने के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिये। साथ ही किसी के साथ भेद-भाव न हो पाये, इसकी नसीहत भी दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *