[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर 16 अगस्त/सीड बम प्रोजेक्ट की सफलता पर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को अब समुदाय स्तर तक ले जाया जायेगा। इससे जहाॅ एक ओर पर्यावरण को शुद्वता मिलेगी।
वही दूसरी ओर ग्राम स्तर तक रोजगार के अवसर भी मुहैया हो सकेगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक ग्राम को सीड बम कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा और ग्राम में एन0आर0एल0एम0 के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया जायेगा तथा उन संगठनों को सीड बम बनाने का उचित प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। इनके द्वारा बनाये गये सीड बमों को नर्सरी के तौर पर विकसित कर विक्रय हेतु बाजार तैयार कराया जायेगा, ताकि इस कार्यक्रम को रोजगार भी जोड़ा जा सके।
Leave a Reply