सीएम योगी को मेरठ में दिखाए गए काले झंडे

सीएम योगी को मेरठ में दिखाए गए काले झंडे

 

 

नई दिल्ली। सीएम योगी निकाय चुनावों में भाजपा को जिताने के लिए तूफानी दौरे पर हैं। 18 नवम्बर को सीएम योगी का दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में था। जहां पर उन्हे मेरठ,मुज्जफरनगर के साथ गाजियाबाद में जनसभाएं करनी थीं। मेरठ में जैसे ही सीएम योगी पहुंचे तो पहले उनका भव्य स्वागत हुआ। जैसे वो मंच पर पहुंचे तो पहले तो पंडाल में दंगल का आगाज दो पक्षों के बीच शुरू हो गया। एक दूसरे ने जमकर कभी थप्पड़ मारे तो कभी लात और जूतों की बारिश हुई।

बाद में पता चला कि ये लोग सीएम योगी का विरोध करने के लिए आये थे। इन लोगों का कहना था कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वादा किया था वह उस पर खरी नहीं उतरी है। इसका का विरोध करने के लिए ये लोग सीएम योगी को काला झंडा दिखाने आये थे। जैसे ही झंडा दिखाना शुरू किया तुरंत ही भाजपाई कार्यकर्ताओं और इन लोगों के बीच जमकर मंच के नीचे जूतम-पैजार हुई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने इन लोगों को हटा लिया।

सीएम योगी को ये लोग किसान विरोध बता रहे थे। इनका कहना था, किसानों के हित में सरकार ने कुछ भी काम नहीं किया है। जैसा कि सरकार ने वादा किया था। हांलाकि इस उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन लोगों को हिरासत में लिया है।





Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *