सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री शांति भोज में होंगे शामिल

[object Promise]
कौशाम्बी: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पिता के लिए आयोजित शांति भोज मे प्रदेश के राज्यपाल के साथ कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस बाबत कौशाम्बी प्रशासन ने भी पूरी मुस्तैदी से तैयारी शुरु कर दी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के मंत्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम होंगे।
आगामी सोमवार को सिराथू क़स्बा हाई सेक्योरिटी ज़ोन होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता के लिए आयोजित शांति भोज मे देश व प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होगे। योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसे नेता हवाई रास्ते से सिराथू पहुँचेंगे।

जहाँ पर हेलीपैड का निर्माण पूरा कराया जा रहा है। इनके अलावा प्रदेश के राज्यपाल, नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, प्रदेश के मंत्रियों मे सूर्य प्रताप शाही, धर्म सिंह सैनी, मोहसिन रजा, स्वामी प्रसाद मौर्य व अन्य सड़क मार्ग से उपमुख्यमंत्री के सिराथू स्थित आवास पर पहुँचेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *