सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज पहुंचे , हुई मंत्रिमंडल की बैठक …..पढ़े पूरी खबर

[object Promise]

प्रयागराज- सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ बांध पर लेटे हनुमान जी का दर्शन किया। इसके बाद सभी लोग अक्षय वट का दर्शन करने रवाना हो गए। हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत नरेंद्र गिरी महाराज ने फूल माला से किया।

योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ बांध के पास लेटे हनुमानजी का मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक व आरती की। मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री बमरौली एयरपोर्ट पर स्टेट प्लेन से पहुंचे। वहां से कार से संगम के लिए रवाना हो गए।

प्रयागराज कुंभ में आए साधु-महंतों ने भी कैबिनेट की बैठक प्रयागराज में किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और निर्माणी अनी अखाड़े के प्रमुख महंत धर्मदास ने भी इस कैबिनेट बैठक पर खुशी जाहिर की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *