उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर से सटे सिधुआ स्थान के शुक्ला टोला मे चल रहे श्री राम कथा के दौरान शुक्रवार की रात्रि मे संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन किया गया। गणपति पूजन व हनुमान चालीसा के बाद सुंदरकांड की चौपाइयों का सस्वर गायन प्रारंभ किया गया। श्री प्रयाग के अनेक भक्तों ने सुंदरकांड के पाठ में चौपाइयों का मुधर कंठ से गायन किया, जिसे सुनकर भक्त तालियां बजा बजा कर झूमने लगे। इस दौरान प्रयाग से पधारे पं शिवम शुक्ल जी ने हनुमान जी की महिमा बताते हुए कहा कि हनुमान के बिना राम नहीं मिल सकते। उन्होंने तुलसीदास जी की चौपाई का उदाहरण देते हुए मोरे मन प्रभु अस विश्वासा, राम से बड़ा राम का दासा, उन्होंने कहा कि जो हनुमान जी को श्रद्धा और विश्वास पूजता है संकट मोचन उनके सारे संकट दूर कर देते है।
पाठ के समापन के बाद प्रयाग से आए कथा वाचक पंडित शिवम शुक्ल ने ….. आ लौट के आजा हनुमान तुझे तेरे राम बुलाते हैं … दुनियां चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना …भजन सुनकर सभी श्रोता भाव विभोर हो गए।
इस अवसर पर रौशन शुक्ला ,अमरदीप, सम्मी ,जीवन सिंटू, दिव्यम ,सत्यम, नारायण ,प्रांजल ,बिष्नू, अंकित शुक्ला ,प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला ,सत्येन्द्र मिश्रा ,हरीराम कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे |
Leave a Reply