[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना विकास खंड के जंगल बनवीरपुर स्थित सिधुआ बाजार में लगे ट्रांसफार्मर को यहां के स्थानीय प्राइवेट लाइनमैन द्वारा ट्रांसफार्मर को जल जाने की बात कह कर करीब 1 हफ्ते तक सिधुआ बाजार में हजारों कनेक्शनधारियों को गलतफहमी में रखकर अंधेरे में रखा रहा |
हालांकि यहां के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दूसरे लाइनमैन से उक्त ट्रांसफार्मर की जांच करवाया जहां ट्रांसफार्मर जलने की जगह ट्रांसफार्मर का फ्यूज ही उड़ा था इस तरह दूसरे प्राइवेट लाइनमैन ने मरम्मत कर पुन: बिजली बहाल करवाया है जिससे सिधुआ बाजार के लोगों को अंधेरे से निजात मिली है ।
बताते चलें कि पडरौना विकास खंड के सिधुआ बाजार स्थित विद्युत विभाग द्वारा लगवाए गए ट्रांसफार्मर से बाजार समेत अगल-बगल के आधा दर्जन गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है । मात्र एक ही ट्रांसफार्मर के भरोसे कई गांव में बिजली के वजह से लोग रोजमर्रा का काम निपटाते हैं । ऐसे में गत 1 सप्ताह पूर्व अचानक सार्ट सर्किट होने के वजह से सिधुआ बाजार के अगल-बगल के गांव में बिजली गुल चल रही थी । गांव के लोगों की माने तो नंदलाल नाम का स्थानीय प्राइवेट लाइनमैन द्वारा ग्रामीणों को गलतफहमी में रखकर बता दिया था कि ट्रांसफार्मर जल गया है । इस दौरान ग्रामीण ट्रांसफार्मर लगवाने को लेकर बिभाग का चक्कर लगा रहे थे ।
जबकि वही इसी सिधुआ बाजार के कुछ जागरुक लोगों ने स्थानीय लाइनमैन के जगह दूसरे लाइन में लालमोहन नाम के शख्स से उक्त जांच करवाया तो पता चला कि ट्रांसफार्मर जला ही नहीं है ।
ऐसे में दूसरे जगह से आए प्राइवेट लाइनमैन उक्त ट्रांसफार्मर को मरम्मत कर बिजली आपूर्ति चालू करवा दिया है | जिससे ग्रामीणों को राहत की सांस मिल रही है जबकि सिधुआ बाजार के ग्रामीणों में स्थानीय प्राइवेट लाइनमैन नंदलाल के इस अङियल रवैया और गलतफहमी की वजह से 1 सप्ताह तक तक अंधेरे में डूबे रहने को लेकर काफी आक्रोश है और ऐसे प्राइवेट लाइनमैन के प्रति बिभाग से कार्रवाई कराए जाने की भी मांग की है
।
Leave a Reply