[object Promise]
By सत्यप्रकाश मद्धेशिया
महाराजगंज। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया चौराहे पर मोबाइल छिनैती की घटना रुकने का नाम नही ले रही है।तीन महीने के अंदर अभी तक सत्रह मोबाइल सिंदुरिया चौराहे से हो चुकी है लेकिन अभी तक मोबाइल छिनैती करने वाला पुलिस की पकड़ में नही आया।
इसी क्रम में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे सिंदुरिया निवासी कमलेश पुत्र राजेन्द्र अपने पुत्र को घर छोड़कर अपनी एंड्रायड मोबाइल से बात करते हुये मुख्य चौराहे पर आ रहा था।
पहले से ही घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो उचक्के मोबाइल की छिनैती कर भाग निकले। शोर मचाने पर सौ नम्बर पुलिस एवं ग्रामीणो ने छिनैती कर भाग रहे उचक्कों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकलने में सफल रहे।चौकी प्रभारी सिंदुरिया राजेश कुमार मिश्रा का कहना तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
Leave a Reply